महागठबंधन को बचाने के लिए सोनिया संभालेंगी कमान, वर्चुअल रैली को करेंगी संबोधित

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्क

पटनाः बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच महागठबंधन को बचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुग कमान संभालने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह बिहार में महागठबंधन से जुड़े सभी पार्टी प्रमुखों के साथ वर्चुअल रैली करेंगी। दोपहर 12 बजे से होनेवाले रैली में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया जाएगा।

प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में लगे महागठबंधन कमजोर पड़ती नजर आ रही है। जहां प्रमुख घटक दल राजद की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। उसके कई मजबूत सिपाही पार्टी से अलग हो चुके हैं और कई अलग होने की तैयारी में हैं। वही, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी महागठबंधन से अलग होने का संकेत दे चुके हैं। जिससे चुनाव से पहले ही महागठबंधन बिखरता नजर आ रहा है।

सोनिया फूंकेगी एलायंस में जान

अलग थलग पड़ रहे महागठबंधन के सभी दलों को एकजुट रखने के लिए सोनिया गांधी ने कमान संभाल ली है। बताया जा रहा है कि कि बुधवार को वह बिहार में महागठबंधन से जुड़े सभी पार्टी प्रमुखों के साथ वर्चुअल रैली करेंगी। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस के साथ राजद, रालोसपा के बड़े नेता शामिल होंगे। सोनिया गांधी इस वर्चुअल रैली में कुछ जरूरी निर्देश जारी कर सकती हैं।

Share This Article