महावीर जयंती राज्य में निरामिष दिवस के रूप में मनायी जायेगी। 

Patna Desk

गया, 03 अप्रैल, 2023, सरकार के अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना द्वारा संसूचित किया गया है कि इस वर्ष दिनांक 04.04.2023 (मंगलवार) को महावीर जयंती राज्य में निरामिष दिवस के रूप में मनायी जायेगी।

इस अवसर पर जैन धर्मावलम्बियों द्वारा शोभा यात्रा निकाला जाता है, जो गया शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता है। उक्त शोभा यात्रा में काफी संख्या में जैन धर्मावलम्बी/पुरूष एवं महिला श्रद्धालु शामिल होते हैं। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले जैन धर्मावलम्बी/श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण अतिआवश्यक है। जैन समुदाय के लोग पूजा करने हेतु संबंधित मंदिरों में जाते है, यह पूजा/अर्चना देर रात्रि तक चलती है। मंदिरों तथा सड़कों पर लोगो का भीड़ एवं आवागमन बनी रहती है। महिलाएं भी पूजा स्थलों पर देर रात तक रहती है। शरारती तत्वों के द्वारा महिलाओं के साथ छीटाकशी तथा छेड़खानी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा देर रात का लाभ उठाकर अपराध किये जाने की आशंका बनी रहती है, जिसपर अंकुश लगाने हेतु सतत् गश्ती तथा निगरानी अपेक्षित है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अवसर पर सभी प्रकार के पशु-पछी, मत्स्य एवं जानवर का वध निषिद्ध रखने तथा Slaughter House (S) को बन्द रखने हेतु सरकार के अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार एवं सचिव, पशु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में संसूचित किया गया है की उक्त को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय/अंचल अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/थानाध्यक्ष गया जिला को आदेश दिया गया है कि उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में सत्त निगरानी/भ्रमणशील रहते हुए समुचित विधि-व्यवस्था संधारण करना सुनिश्चित करेंगे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, गया मुख्य चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखेंगे।

चिकित्सा व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन, गया को निदेश दिया गया है कि इस अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था हेतु जयप्रकाश नारायण अस्पताल / प्रभावती अस्पताल, गया / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तीन पालियों में चिकित्सकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। अधीक्षक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया इसी प्रकार ए०एन०एम०एम०सी०एच०, गया में तीन पालियों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करेंगे ताकि किसी भी आकस्मिक घटना के आलोक में चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

विधि-व्यवस्था की गतिविधियों के नियंत्रण के लिए गया समाहरणालय में एक *जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222634 है और इसी दूरभाष पर कोई सूचना किसी व्यक्ति द्वारा किसी वक्त दी जा सकती है।

Share This Article