नई शुरुआत करने से पहले अपराधियों ने छीन ली खुशी,पिता – पुत्र को दाग दी गोली।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुजफ्फरपुर, यूं तो मुजफ्फरपुर पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर तरह तरह की अभियान चलाती है ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सकें, लेकिन अपराधी आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम दे कर भाग निकलता है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र से है जहा अज्ञात अपराधियों ने बाप- बेटे को गोली मार दी, इस घटना में पिता की मौत हो जाती है जबकि पुत्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर घटना के बाद पूरे इलाकें में दहशत का माहोल बना हुआ है, वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पारू एसएचओ मोनू कुमार दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. घटना मगुराहिया चौक के पास हुई है जहा पारू थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी अनिल कुमार यादव, पिता और पुत्र विराट यादव के रूप में पहचान हुई है.

नई शुरुआत करने से पहले अपराधियों ने छीन ली खुशी बताया गया की मगुराहिया चौक के पास मिष्ठान की दुकान का उद्घाटन होने वाला था इसको लेकर नए मिष्ठान दुकान के उद्घटन को लेकर काम देर रात तक दोनो पिता और पुत्र दुकान को देर रात तक सजा कर निकल ही रहे थे की अपराधियों ने गोली मार दी, इस घटना में पिता की मौत मौके पर ही हो गई जबकि पुत्र विराट की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिनको पटना रेफर किया गया था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर मामले में पारू थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया की दुकान ओपनिंग करने वाले थे इसलिए देर रात तक सजावट कर रहे थे वही निकलते समय ही अज्ञात अपराधियों द्वारा दोनो पर गोली चला दी, जिसमे अनिल यादव की मौत हो गई जबकि पुत्र विराट कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है, पुलिस मामले की तपशीस में जुटी है.

हालाकि हत्या के पीछे का मकसद क्या था आखिर क्यों अपराधियों ने बरसाने लगी गोली, नए मिष्ठान के उद्घाटन की तैयारी हो रही थी लेकिन अपराधियों ने चला दी गोली, आखिर क्यों?पुलिस मामले की हरएक बिंदुओ की जांच में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article