महिला कॉन्स्टेबल से चलती ट्रेन में छेड़खानी, पुलिसकर्मी पर लगा आरोप, जानिए पूरा मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसका आरोप रेल पुलिस के एक जवान के ऊपर लगा है। जिस युवक पर छेड़खानी का आरोप लगा वह खुद को रेल पुलिस का जवान बता रहा है।

दरअसल बिहार पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी हो गई। महिला सोनपुर जंक्शन पर वह स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बैठी। तब से ही आरोपित पीछा करने लगा। जैसे ही ट्रेन खुली वह उसके पास आ गया। बता दें कि जिस युवक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा वह खुद को रेल पुलिस का जवान बता रहा है। नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल छुट्टी पर घर जा रही थी।  घटना मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड की है। बुधवार को इस घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर रेल पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया।

आरोपी की पहचान सोनपुर के राहर दियारा के रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित महिला मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जो फिलहाल पटना में कार्यरत है। उसने बताया कि आरोपित खुद को रेल पुलिस का जवान बताकर बैग की जांच करने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो वह हंगामा पर उतर आया। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपित को धर-दबोचा।  इस बारे में मुजफ्फरपुर के रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने जानकारी दी कि आरोपित से पूछताछ के बाद उसे रेल पुलिस सोनपुर को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article