मारपीट मामले में फरार चल रहा है दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कैमूर जिले के रामगढ़ थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दैतरा वीर बाबा के समीप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपी थाने लगाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव का रहनेवाला छत्रपाल सिंह व विश्वजीत सिंह है। बीते दो अक्टूबर को सहुका गांव के धनंजय सिंह ने मारपीट मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली।

जिसके बाद रामगढ़ थाना क्षेत्र के दैतरा वीर बाबा के समीप रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने थाने ले गयी। जहां कागजी कार्रवाई के दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी रामगढ़ थानेदार रामकल्याण यादव ने दी।

Share This Article