नीतीश की शेरनी अफसरशाही और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कर रही है अनोखा पहल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार किस कदर हावी है, इसकी बानगी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में देखने को मिल रही है। नालंदा जिले के अस्थावां विधानसभा अंतर्गत अस्थावां नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा ने अब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा अब पूरी तरह से एक्शन में हैं।

उन्होंने अस्थावां नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी तरकीब अपनाई है। इसके तहत उन्होंने एक जागरूकता वाहन तैयार करवाया है जो नगर पंचायत क्षेत्र के हर गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।इस वाहन के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि अगर कोई अधिकारी या बिचौलिया इंदिरा आवास या अन्य किसी सरकारी योजना के नाम पर रिश्वत मांगता है।

तो वे इसकी शिकायत सीधे जिलाधिकारी, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद या निगरानी विभाग से कर सकते हैं।मुख्य पार्षद की यह पहल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना यह है कि इस अभियान से जनता कितनी जागरूक होती है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में कितनी सफलता मिलती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article