NEWSPR डेस्क। मुंगेर तारापुर में किसान को खाद नहीं मिल रहा। पिछले एक सप्ताह से खाद के लिए किसान दर दर भटक रहे हैं। ठंढ में किसान अहले सुबह व्यापार मंडल में कतार लगाए रहते हैं। महिला पुरुष अलग अलग लाइन में रहते हैं। घंटो लाइन में खड़े रहने पर एक बोरा खाद मिल पाता है। वहीं इसे लेकर आज व्यापार मंडल में किसानों ने हंगामा कर दिया। जिसे शांत करवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गड़बड़ी के बाबत शाहपुर की मुन्नी देवी ने बताया कि कल सुबह से ही लाइन में लगे हैं। दो बार लाइन में लगने के बावजूद दोनों बार हटा दिया। किसान नीरज कुमार झा ने कहा कि डीएपी खाद के लिए लाइन में लगे हैं। खैरा के किसान सुभाष रजक ने कहा कि उनलोगों को खाद दिया ही नहीं जाता। सुबह चार बजे से ही लाइन में लगे हैं। मिलेगा भी या नहीं कहना मुश्किल है।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 600 बोरा खाद उपलब्ध कराया गया था। एक सौ बोरा खाद बंटा होगा। 500 बोरा खाद बंट रहा है । किसानों की अत्यधिक भीड़ के कारण पदाधिकारियों से अनुरोध कर पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। खाद की मात्रा मांग से बहुत कम आई है। खाद की कमी के कारण ही किसानों की भीड़ अधिक हो रही है। जिला से छः हजार बोरा खाद का मांग किया गया है।
आवंटन मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। अभी दो-तीन दुकानों पर ही उपलब्ध है। मात्रा उपलब्ध होने के बाद अधिक दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा। दो चार पांच दिन में खाद उपलब्ध हो जाएगा। तो वहीं एसडीओ ने कहा कि मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति नही होने के कारण यह परेशानी आ रही। इसको ले वी विभाग के द्वारा पत्राचार भी किया गया है । जल्द ही सबकुछ सामान्य हो किसानों को खाद मिलने लगेगा।
मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट