पैड़ के टहनी को लेकर चाचा भतीजे के आपसी विवाद में छ: लोग घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के महेशपुर गांव में आपसी विवाद में छः लोग घायल हो गया। जिसमें चार की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार घर के ऊपर का दीवार दिया गया था । जिसमें पड़ोसी के घर के बगल से एक वृक्ष का टहनी था। जिसको काटने पर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होते-होते खूनी संघर्ष शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए है।

दूसरे पक्ष का दो लोग घायल हुआ है। सभी घायल को ग्रामीणो द्वारा कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। बिट्टू कुमार शाह , अनिरुद्ध शाह, छोटू कुमार ,प्रीति कुमारी महेशपुर निवासी को गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर किया गया।मां रूपा देवी का इलाज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के रीना देवी पति विजय शाह बाल्थी महेशपुर निवासी का रेफर किया गया। विजय शाह का इलाज किया गया। इस मौके पर कुर्सेला पुलिस इलाज करने के दौरान मौजूद थी। वही डॉक्टर ध्रुव पांडे ने बताया कि मारपीट का मामला आया ।सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है चार की स्थिति गंभीर थी।जिसे रेफर कर दिया गया है।वही बताया जा रहा है रिश्ते में दोनों चाचा भतीजा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article