पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत; परिवार में मचा कोहराम ,

Muskan Gupta

भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर-मोहनपुर स्थित मरगंग में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है बताया गया कि पूजा करीब 10 बच्चों की टोली के साथ मरगंग में नहाने गई थी

इसी दौरान वह पानी की तेज धार की चपेट में आकर डूब गई बच्ची के डूबने के बाद साथ गए बच्चों ने गांव की ओर दौड़कर शोर मचाया आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने अंचलाधिकारी एवं पीरपैंती थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ अभिमन्यु कुमार एवं थाना प्रभारी पंकज राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए,

भेज दिया ग्रामीणों के अनुसार पूजा स्थानीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी उसके पिता विकास मंडल मजदूरी करते हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में हैं। पूजा चार बहनों और एक भाई में शामिल थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पर्व का माहौल मातम में बदल गया

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-

Share This Article