News PR Live
आवाज जनता की

मुंगेर में डांडिया नृत्य समारोह का हुआ आयोजन, प्रतिभागी महिलाओं ने जमकर किया डांस

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। रानी सती महिला सेवा समिति ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव एवं डांडिया नृत्य समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर देर रात तक महिलाओं और युवतियों ने भारतीय परंपरा से ओतप्रोत गीत संगीत और मां दुर्गा के भजनों पर डांडिया नृत्य किया।

पूर्व से घोषित कार्यक्रम के अनुसार रानी सती महिला सेवा समिति मुंगेर की ओर से रामलीला मैदान में दुर्गा महोत्सव एवं डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हेमा जलन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि पावन पखवाड़ा है। इस दौरान मां भगवती की पूजा करने से सभी मन्नत पूरी होती हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद देर रात्रि तक चले डांडिया नृत्य समारोह में प्रतिभागी महिलाओं और युवतियों ने पूरे जोश के साथ नृत्य किया। पारंपरिक भजनों के साथ-साथ फिल्मी आध्यात्मिक गीतों पर डांडिया रास खेला गया। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं के द्वारा डांडिया पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया गया।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.