मुंगेर में बच्चो की लड़ाई में महिला कि पीट पीट कर हत्या और 5 घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -मुंगेर में बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में शनिवार कि रात दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट में एक महिला कि मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतिका कि पहचान शेरपुर मोहल्ला निवासी बंटी सिंह कि 34 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। जबकि उसके ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार कि देर शाम बंटी सिंह का 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार और संजीत यादव का 12 वर्षीय पुत्र टिंकू यादव के बीच रोड पर से सायकिल हटाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद में गाली गलौज होते होते मामला बिगड गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद टिंकू यादम घर जाकर घटना कि जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसपर संजीत यादव, उसका भाई सुनील यादव, रंजीत यादव सहित उसके परिवार के 7-8 लोग गुस्से से आग बबुला होकर लाठी, डंडा, ईट के साथ बंटी यादव के घर पर चढ़ाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष में जम कर मारपीट हुई। जिसमे बंटी सिंह कि पत्नी पिंकी देवी को सिर पर डंडा लगने से मौक़े पर ही मौत हो गई। जबकि एक ही तरफ के प्रीतम कुमार, बचनदेव सिंह, पुत्री सपना कुमारी, मृतिका कि गोतनी राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना कि जानकारी होते ही बासुदेवपुर थाना सहित कोतवाली थाना कि पुलिस मौक़े पर पहुंच कर मामले कि पड़ताल करने में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article