मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया कटाक्ष कहा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नही बल्कि मुर्खमंत्री के हाथों में सत्ता सौंपने जा रहे हैं।

Patna Desk

 

बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा में आने से नालंदा जिले में हमारी पार्टी पूरी तरह से मजबूत होगी क्योंकि आरसीपी सिंह एक कुशल संगठनकर्ता भी है।

उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन लगातार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को महागठबंधन से बचने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ऊपर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्खमंत्री को अपना सत्ता सौंप रहे हैं, क्योंकि जिस घर से दो दो सीएम रह चुके हो। उनके घर से अगर कोई आठवाँ पास मुख्यमंत्री बन जाए तो वह मुर्खमंत्री के ही समान होगा। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सीधे तौर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुर्खमंत्री कहा है।

Share This Article