गया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी अरेस्ट, देसी कट्टा और गोली भी बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार के गया में गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा और गोली के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा गया के विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने चन्दौती थाने स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर की है। प्रेस वार्ता कर विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि बेलागंज थाना क्षेत्र से दो अपराधी को एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 24 हजार रूपया नगद के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी कचनावा गांव के रहने वाले संजय सिंह और डीहा गांव के रहने वाले अजय सिंह है। वही, दोनों से और पूछताछ की जा रही है।

विधि व्यवस्था डीएसपी खुशीद आलम ने बताया कि 29 अप्रैल को दो व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर बेलागंज थाना के पुलिस पहुंची और मौके पर से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।।दोनों व्यक्तियों में से एक के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 24000 नगद बरामद किया गया। वही, गिरफ्तार अपराधियों से और पूछताछ की जा रही है। इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हथियार के साथ वह क्या करने वाले थे। पूछताछ की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article