मुख्यमंत्री पर बरसे गिरिराज, बोले- नीतीश कुमार को स्वीकारना होगा कि जंगल राज आया है..जनता राज नहीं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दुख तो तब होता है जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है, लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राजधानी में ही नीतीश कुमार की पुलिस अपने थाना में ही सुरक्षित नहीं है। थाना में घुसकर पुलिस वालों को मारा जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वीकारना होगा कि जंगल राज आ गया है जनता राज नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा आज तक बिहार में इस तरीके की घटना नहीं हुई है।

Share This Article