News PR Live
आवाज जनता की

मुजफ्फरपुर में जमकर गोलीबारी, लेबर कॉन्ट्रेक्टर को मारी गई कई गोलियां, इलाज के दौरान मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना से कांटी थाना क्षेत्र दहल उठा। मुजफ्फरपुर में देर रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति को कई गोली मारी गई, बताया गया कि गोली लगने से घायल व्यक्ति को पटना रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार देर रात कांटी थाना क्षेत्र के NTPC में काम करने वाले लेबर कॉन्ट्रेक्टर को अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे वो घायल हो गए, जिसके बाद आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृतक व्यक्ति की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कोठियां निवासी संजय प्रसाद (35) के रूप में की गई है। बताया गया कि अपराधी ने घेर कर तबरतोड़ फायरिंग कर दी जिसमे चार गोली लगी। घटना के बाद कांटी थाना के पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.