सभी पदाधिकारी मनोयोग से अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें- सामान्य प्रेक्षक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर- समाहरणालय कैमूर के सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों की समीक्षा संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से सामान्य प्रेक्षक 35 -सासाराम लोकसभा क्षेत्र एस जयन्धि के द्वारा की गई। सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का स्वागत कर उन्हें सासाराम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी आवश्यक जानकारियों एवं जिले के भौगोलिक स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। तदोपरांत सामान्य प्रेक्षक महोदया के द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित पुलिस प्रेक्षक अशोक गोयल ने सभी उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें सभी प्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपनी ड्यूटी पता रहनी चाहिए। छोटे से बड़े ओहदे के कर्मचारी एवं पदाधिकारी की ड्यूटी शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ चुनाव कराने की होती है अतः सभी पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अक्षरशः कार्य करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सामान्य शिक्षक मौर्य के द्वारा बारी-बारी से सभी कोषांगों जैसे कार्मिक कोषांग, वाहन, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, सी वीजिल, सहित सभी कोषांग की समीक्षा की गई संबंधित नोडल पदाधिकारीयों को अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति सजग एवं सचेत होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। सामान्य प्रेक्षक महोदय के द्वारा भभुआ, चैनपुर सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोकसभा आम चुनाव से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को ससमय संपादित करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा लोकसभा आम चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारी की सराहना एवं प्रशंसा की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में पुलिस अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा, अपर समाहर्ता कैमूर ओमप्रकाश मंडल,उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश,उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।l

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article