News PR Live
आवाज जनता की

मैं अपना घर बसाना चाहती हूं… मुझे कोई डिस्टर्ब ना करे” वैशाली के प्रेमी जोड़े का वीडियो VIRAL

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। वैशाली में इन दिनों एक प्रेमी जोड़े का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महनार का बताया जा रहा है। जिसमें एक साथ प्रेमी जोड़ा दिख रहा है। वीडियो में प्रेमिका द्वारा यह बोला जा रहा कि मुझे कोई किडनैप नहीं किया है और न ही किसी ने भगाया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद अपने मर्जी से विशाल से शादी की हूं। प्लीज मुझे कोई डिस्टर्ब नहीं करे मैं अपना घर बसाना चाहती हूं।

वायरल वीडियो में प्रेमी महनार थाना क्षेत्र के करनौती गांव निवासी रंजीत पासवान का 25 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया गया है। वहीं प्रीमिका महनार थाना क्षेत्र के भैरहो गांव निवासी अजय पासवान की 22 वर्षीय पुत्री वन्धन कुमारी बताई गई है। जो लम्बे समय से एक दुसरे को जानता था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की प्यार का परवाना चढ़ गया दोनों अपनी राजी खुशी से बीते 2 अगस्त भाग कर शादी कर ली थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस संबंध में लड़की के परिजनों ने महनार थाना में लड़का और उसके परिजनों पर अपहरण करने का शिकायत किया था। इसी समय से लड़का और लड़की दोनों भागे भागे इधर उधर जीवन की नैया पार कर रही हैं। वही लड़की ने प्रेमी जोड़े के साथ विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वैशाली से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.