यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते घर आ रहे पूर्व विदेश मंत्री के भतीजे समेत दो की मौत, गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के कैमूर से है। जहां मंगलवार की देर रात देश की राजधानी से कैमूर के रामगढ़ खोरहरा आपने गांव आ रहे पूर्व विदेश मंत्री प्रोफेसर केके तिवारी के भतीजा समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में कानपुर के पास दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना में कार में बैठे एक युवक का गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान कैमूर के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत खोरहरा गांव निवासी व कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्व विदेश मंत्री रहे प्रोफेसर केके तिवारी के स्वर्गीय भाई अवधेश तिवारी का बेटा सुमित हर्षवर्धन व बक्सर के कांग्रेस पार्टी के क्रीड़ा सेल जिलाध्यक्ष लल्लन दुबे शामिल है। गंभीर रूप से घायल युवक बक्सर के कुंवर विजय सिंह का भतीजा पिंकू सिंह है। बता दें कि उक्त तीनों यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मंगलवार की शाम अपने गांव खोरहरा के लिए निकले थे। चारपहिया वाहन को  सुमित स्वयं चला रहा था।

यात्रा के दौरान मंगलवार की रात करीब आठ बजे  कानपुर से 60 किलोमीटर पहले उक्त वाहन अनियंत्रित हो गयी और सड़क के डिवाइडर से जबर्दस्त टकरा गयी। इस घटना में उक्त तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी। तब तक सुमित व लल्लन दुबे की मौत हो चुकी थी।

वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से पिंकू सिंह को मौके पर पहुंची कानपुर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान घटनास्थल से मिले सुमित के मोबाइल से सब इंस्पेक्टर ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही खोरहरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सुमित की मौत के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article