यूपी में जनसभा को संबोधित करते पीएम गरजे, कहा सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोक सभा चुनाव के चौथे चरण के बाद अब पांचवे चरण के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने अपने चुनाव प्रचार में जम कर लगे हुए है।

बता दे की इसी क्रम में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए व‍िपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा, ”आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन मैदान में है। जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये इंडी वाले ताश के पत्तो की तरह बिखरने शुरू हो गए हैं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पोपीएम मोदी ने अखि‍लेश और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा क‍ि यहां जो बबुआ जी यानी समाजवादी शहजादे हैं, अब उन्होंने एक नई बुआ की शरण ली है। उनकी ये नई बुआ बंगाल में है। अब उनकी बंगाल वाली बुआ जी ने इंडी गठबंधन वालों को कहा है कि मैं आपको बाहर से सपोर्ट करूंगी। इंडी गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी को कह दिया है कि खबरदार अगर हमारे खिलाफ पंजाब में बोला। पीएम पद को लेकर भी ये सब मुंगेरी लाल को भी पीछे छोड़ रहे हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article