राजद पार्टी कार्यालय में जन विश्वास यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए एक रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा जिले के राजद पार्टी कार्यालय में जन विश्वास यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए एक रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ यात्रा को राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु एवम युवाध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ यात्रा नालंदा जिले के सभी प्रखंडों और गांवों में जाएगी और लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में जानकारी देगी। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से 17 साल बनाम 17 महीना के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के बारे में जन-जन को बताने का काम किया जाएगा।

एकंगरसराय प्रखंड के मैदान में 24 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नालंदा जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस कार्य में शिरकत करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article