राजद वो दलदल है जिस दल का अंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है-अरविन्द सिंह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK पटना, 3 मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राजद में अंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन ये लोकतंत्र बचाने के नाम पर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं।

राजद में 26 साल से केवल लालू प्रसाद अध्यक्ष हैं और आम कार्यकर्ता को गुलाम बना कर छोड़ दिये है। और राजद के पार्टी कार्यकर्ता बेचारे वर्षो से एक ही परिवार के बेटा बेटी पत्नी की गुलामी करने को मजबूर है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अगला राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के परिवार का ही बनेगा और राजद के कार्यकर्ता आगे भी सिर्फ एक ही परिवार का झंडा ढोने का काम करेंगे। राजद के नेतृत्वकर्ता सिर्फ इस्तेमाल करना जानते है इसीलिए वर्षों से राजद ने सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को ठगने का काम किया हैं।

अरविन्द ने कहा कि 15 साल तक जनता ने राजद को मौका दिया था लेकिन इन्होंने जनता का विकास करने के जगह सिर्फ अपना परिवार का विकास करते रहे और बिहार का बेड़ा गर्ग करके रख दिया था बिहार जंगल राज्य के रूप में परिवर्तित हो गया था।

एक तरफ एनडीए सरकार है, जो नए उद्योग लगाने की बात करती है, जो सोलर पावर और एलईडी लाइट की बात करती है। दूसरी ओर ये लोग हैं, जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही हैं, जो बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को बीमारू राज्य बनाकर रख दिया था।

15 साल जनता द्वारा दिए गए मौके और उनके द्वारा इन पर किए हुए विश्वास के साथ विश्वासघात किया और करते आए हैं और जनता को ठगने का काम किया हैं। लालू परिवार भ्रष्टाचार, घपले घोटाले के खेल के यह चर्चित खिलाड़ी रहे हैं कभी रेलवे में भर्ती के नाम पर खेल किया तो कभी अलकतरा और चारा घोटाले का खेल।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article