राजधानी में कई जगह गुल रहेगी बिजली, जानें पुरी डिटेल्स

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली कट जाना काफी कष्ट वाली चीज होती है। शनिवार को भी राजधानी के दो दर्जन मोहल्लों में बिजली कटी रहेगी। ग्रिड के रखरखाव, केबल चार्जिंग, कनेक्शन शिफ्टिंग आदि कार्यों के लिए शटडाउन लिया जाएगा।

अशोक राजपथ फीडर में सुबह आठ से 10 बजे तक शटडाउन के कारण बजाजा गली, सब्जीबाग, अशोक राजपथ, बाकरगंज, जामुन गली, अंजुमन इस्लामिया आदि मोहल्ले में बिजली गुल रहेगी। दक्षिणी एसकेपुरी फीडर से जुड़े महावीर मंदिर, आनंदपुरी फीडर के बीपी मंडल (गांधीनगर), पीजी एक के गोरियाटोली, जक्कनपुर के सरिस्ताबाद, वेस्ट फीडर के शिवम हास्पिटल, शिवपुरी पार्क फीडर के उड़ान टोला, न्यू बाइपास के मोहाली टोला, बेउर के करोड़ीचक में सुबह नौ से 11.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विजयनगर फीडर के विजय नगर, समनपुरा के श्यामल हास्पिटल व कृषिनगर, राजाबाजार के आकाशवाणी रोड, बिरला कालोनी फीडर के बिरला कालोनी पुलिस चौकी, ठाकुर चौक रेडिएंट टाउन के मुशहरी टोला व आशो पुर गांव तथा ग्रामीण फीडर के लखनी बिगहा मेन रोड में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article