राजस्व कर्मचारियों के नियुक्ति हेतु रिक्तियों को रोस्टर क्लियर करते हुए उपलब्ध कराना करेंगे सुनिश्चित।

Patna Desk

 

शनिवार को अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता सम्मिलित हुए। बैठक में अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा अभिलेख के डिस्टलाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे ससमय पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व कर्मचारियों के नियुक्ति हेतु रिक्तियों को रोस्टर क्लियर करते हुए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

वहीं अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा 75 दिनों से अधिक समय से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों के निष्पादन हेतु जून माह में विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि उक्त विशेष अभियान का सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अपर मुख्य सचिव महोदय से प्राप्त निर्देशों का अक्षरः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।

Share This Article