मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।

उन्होंने इन पर्वों के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक भी हैं, जो परस्पर प्रेम, सौहार्द्र और स्नेह को बढ़ावा देते हैं।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद परंपरागत रूप से चूड़ा, दही और तिलकुट का आदान-प्रदान करने की महत्वता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस से समाज में परस्पर प्रेम और सद्भावना को प्रोत्साहन मिलता है।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी पर्व नये फसलों के आगमन की खुशी में मनाया जाता है, जो खेती और किसान समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे इन पर्वों को हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article