रात के अंधेरे में कांट्रेक्टर के घर में हुआ ठाय- ठाय, दहशत में घरवाले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाई बारी शीतला स्थान मोहल्ले में संवेदक के घर नकाबपोश ने चला दी गोली, हालांकि गोली संवेदक के घर की खिड़की पर लगी, जिसके निशान मौजूद है, घटना के बाद घरवालों के साथ आसपास के लोग भी दहशत में है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संवेदक मुकेश कुमार कहते हैं कि बीती रात एक नकाबपोश ने उनके घर के खिड़की पर दो गोली दाग दी, लेकिन उन्हें लगा कि बच्चों ने पटाखा फोड़ा है, जब शोरगुल होने लगा तब पता चला है कि गोली चली है।

 

हालांकि सीसीटीवी में देखने पर जानकारी हुई की एक नकाबपोश ने उनके घर पर गोली चलाई है, घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में है, फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस आगे की करवाई में जुटी है।

 

कटिहार से रत्नेश की रिपोर्ट…

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article