रात के अंधेरे में बंद कमरे में धराया प्रेमी जोड़ा, नाबालिग प्रेमिका के साथ संबंध बनाने की मिलेगी सजा, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना सिटी से है। जहां एक 22 साल की युवक का नाबालिग लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं कल देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे देख लिया। जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दीदारगंज के किसी गांव की है।

ग्रामीणों को कहीं से दोनों के एक कमरे में बंद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने वहां धावा बोल दिया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायती बैठ गई। गांव के मुखिया एवं सरपंच ने जब पूछताछ की और छानबीन की तो पता चला कि दोनों दो समुदाय के हैं। लड़के की उम्र 22 है तो लड़की महज 14 साल की है।

ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल किया। जिसके बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि दोनों को काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने उससे मिलने कहा तो वह रविवार को वहां मिलने पहुंचा। जिस दौरान ही गांव वालों ने उनको पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़के को नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाने के चलते जेल जाना पड़ेगा।

Share This Article