Bihar Evening Bulletin: खबरें दिनभर की- लालू यादव के बयान पर सीएम नितीश ने दिया जवाब, मांझी ने तेजस्वी को बताया बेरोजगार..।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

1.लालू यादव के बयान पर सीएम नीतीश का पलटवार कहा कही नहीं जा रहे यहां से –

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा महागठबंधन का दरवाजा खुले रखने से संबंधित पत्रकारों के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम विधानसभा से निकल रहे थे। तो लालू प्रसाद यादव जी विधानसभा आ रहे थे उस दौरान हमारी उनसे भेंट हुई और हमने उनका अभिवादन किया। हमारी जिससे भी मुलाकात होती है हम सबका स्वागत करते हैं, उनका अभिवादन करते हैं। ऐसे जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। हम फिर से एनडीए में हैं और यहां हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

2. सीएम नीतीश का इंडी गठबंधन पर कसा तंज, वही मीडिया से कहे हमारे कार्यों को भी दिखाइए-

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा हम अब उनसे अलग हो गये हैं। हमने इस गठबंधन का नाम कुछ दूसरा सुझाया था लेकिन उनलोगों ने अपनी तरफ से इसका नाम रखा। वे लोग क्या करते हैं, वही जानें।आप मीडिया वालो को फुर्सत मिलेगा तो बिहार मे हमने जो कार्य किए है विकास के उसे भी दिखाइ।

 

3. तेजस्वी हुए बेरोजगार, मांझी का बड़ा बयान, इंडी गठबंधन पर भी किया वार-

जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव को बेरोजगार बताया है और कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं तभी तो राहुल गांधी के साथ में घूम रहे है।इतना ही नहीं इंडी गठबंधन को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि जिन लोगों को बेरोजगारी के बारे में,चंद्रयान के बारे मे विकास के बारे मे सोचना चाहिए वो ये सोच रहे की अगला पीएम कौन होगा।

 

4.बिहार मे फिर मौसम लेगा करवट,21फरवरी से फिर होंगी बारिश,पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक –

पटना सहित राज्य के कई जिलों मे मौसम बदल सकता है। दरसल मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और इसके दस्तक से मौसम बदलेगा।यह हिमालय क्षेत्र में दस्तक देगा इसके बाद बिहार में ठंडी हवा के साथ मौसम 21 और 22 फरवरी को बदल सकता है।

 

5. रेलवे मे इस पद पर बंपर बहाली,9000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। टेक्नीशियन की भर्ती के लिए अस्थायी समयसीमा वाला आधिकारिक नोटिस क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उम्मीदवारों द्वारा देखा जा सकता है। आधिकारिक नोटिस की मानें, यह भर्ती अभियान लगभग 9000 पदों को भरेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article