News PR Live
आवाज जनता की

रात में राबड़ी आवास के बाहर क्यों लगे मुर्दाबाद के नारे ?

- Sponsored -

- Sponsored -

PATNA : बिहार की सियासत में राजद (RJD) अब पुराने और वैचारिक नेताओं को तवज्जो देने की बजाय जिताऊ नेताओं को अहमियत देने की कवायद में है। इसी कड़ी में पूर्व सांसद रामा सिंह की आरजेडी में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। रामा सिंह ने साफ कर दिया है कि लालू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सहमति मिलने के बाद ही उन्होंने 29 अगस्त को आरजेडी में शामिल होने का फैसला किया है। इससे यह तय हो गया है कि आरजेडी ने अपने वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह से किनारा करने का मन बना लिया है। क्योंकि रामा सिंह की पार्टी में एंट्री का वो विरोध करते रहे हैं। ऐसे में आज राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थक राबड़ी आवास पहुँचकर रघुवंश प्रसाद सिंह के प्रतिद्वंद्वी रामा सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

आपको बता दें कि 2014 में वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह के विरोध में रामा सिंह चुनावी मैदान में खड़े थे। जिसमें रघुवंश प्रसाद सिंह को रामा सिंह से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कुछ समय से बात चल रही है कि रामा सिंह राजद पार्टी में शामिल होंगे इस बात से नाराज़ होकर रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं खबर थी की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को मनाने के लिए दिल्ली भी गए थे लेकिन तेजस्वी रघुवंश बाबू को मनाने में सफल नहीं हो पाए हैं।इधर राजद के वैशाली जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार राय ने कहा कि रामा की इंटी किसी भी हाल में आरजेडी में नहीं होनी चाहिए। रघुवंश प्रसाद सिंह का समर्थक होने के नाते अभय कुमार राय ने रामा सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाया है। हम लोग रामा सिंह को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे।

वहीं राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थन से मिले तेजसवी यादव मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है। सभी लोगों को अपना अधिकार है अपनी बात जो है पार्टी के सामने रखे। दावेदारी पेश करे। लेकिन पार्टी निर्णय करेगी की चुनाव में टिकट किसको देना हैं। क्यों राजद किसी खास की पार्टी नहीं ये A2Z की पार्टी है और सबका ख्याल रखती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.