राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बक्सर में दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी,जमकर हुई दीयों की खरीदारी

PR Desk
By PR Desk

बबलू उपाध्याय

बक्सर : प्रभु श्री राम की शिक्षा स्थली विश्वामित्र नगरी बक्सर में आज उत्सवी माहौल है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किए जाने के दौरान बक्सर में भी खासा उत्साह है। बक्सर के लोगों ने भूमि पूजन के दिन ही बक्सर में दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी व्यापक तैयारी कर रहे हैं। भाजयुमो के सौरभ तिवारी बताते हैं कि दीपोत्सव के लिए उन्होंने दीपों की खरीदारी की है. राम मंदिर निर्माण के पहले कदम के साथ जगमग दीपावली मनाई जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता ओम जी ने भी कहा कि वह भी इस ऐतिहासिक क्षण को और भी यादगार बनाना चाहते हैं ।

उधर, लॉकडाउन के बावजूद नगर में दीपो की अच्छी खासी बिक्री हुई। दुकानदार राजा बाबू तथा मुक्तेश्वर ने बताया कि दीयों को खरीदने के लिए सुबह से ही लोग आ रहे थे। सभी ने यह बताया कि वह राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने की खुशी में दीपोत्सव मनाएंगे। इस दौरान अपने अपने घरों को दीपों से सजाएंगे तथा इस ऐतिहासिक को कभी भी ना भूलने वाला बनाएंगे। ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी बक्सर नगर गंगा घाटों पर अवस्थित होने के कारण देव दीपावली, प्रतिदिन गंगा आरती के साथ साथ आज दीपो से जगमग क़रने की पूरी तैयारी की जा रही है।

Share This Article