राशिफल 22 नवंबर 2021: आज इन राशिवालों के कार्यक्षेत्र में होगी वृद्धि, जानिए आज का शुभ रंग और अंक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क : मेष- शनि का एकादश व गुरु का दशम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं।नीला व बैगनी रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद
रंग शुभ है।

सिंह- सूर्य व मंगल के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

कन्या- गुरु के खष्ठम प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे। शुक्र व गुरु यात्रा देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

तुला- सूर्य द्वितीय व गुरु पँचम हैं।छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।पिता के आशीर्वाद से लाभ है।स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- आज यात्रा सम्भावित है।स्किन विकार हो सकता है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

धनु- आज शुक्र इस राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं।चन्द्रमा मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर- रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें

कुम्भ- गुरु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मीन- जॉब में सफलता है।शनि का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें

Share This Article