राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री नीतीश, JDU ने बताई इसकी वजह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण किया। इस दौरान तमाम दिग्गज मौजूद रहे। इसी के साथ द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बन गई हैं। इस शपथ समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। जिस पर जदयू ने सफाई दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हर कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति शामिल हों, इसकी जरूरत नहीं होती है।

राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया। शपथ ग्रहण तो एक मात्र औपचारिकता होती है। यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। तो इसपर बहुत गौर करने की जरूरत नहीं। मुख्यमंत्री को बहुत सारा काम रहता है, इसीलिए वो शपथ ग्रहण में शामिल होने नहीं हो सके। बता दें कि मुख्यमंत्री के शामिल नहीं होने से कई अटकलें लगाई जा रही। हालांकि जदयू ने अपनी ओर से बातें साफ कर दी है।

इसके अलावा नेता ने बीजेपी अध्यक्ष जीपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की बात को लेकर कहा कि उनकी पार्टी का कार्यक्रम में वो लोग आ रहे हैं। बिहार के सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, बाकि किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एनडीए में सबकुछ ठीक। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

Share This Article