- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के न्यू ऑफीसर्स कालोनी में एक युवती पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चला दी जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
सहायक थाना क्षेत्र के न्यू ऑफीसर्स कालोनी वार्ड नंबर 7 के इस घटना के बारे में बताया जाता है की मो0 चाँद के 25 वर्षीय तस्लीम करीम अपने घर से बाजार के लिए निकली थी तभी घर के पास चेहरे पर नकाब लगाए बाईक पर सवार 2 युवक आये और फायरिंग कर दिया,जिसमे युवती बाल बाल बच गई और गोली दीवार पर लग गई। घटना के अंजाम देने के बाद दोनो युवक मौके से भाग निकले। युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तीन युवक कुरियर बॉय बनकर भी आये थे और कुछ दिनों से फोन कर परेशान कर रहे थे औऱ जबरन मिलने कह रहे थे जिससे घर के लोग काफी परेशान थे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
