राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने आयोजित किया पदाधिकारी सम्मेलन समारोह।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अवारी होटल में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी द्वारा पदाधिकारी सम्मेलन समारोह कराया गया। वहीं पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार सुनील सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंडों से लोग इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। और जिले के हर कोने से लोगों को इस पार्टी में जोड़ा गया और पुराने भी इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वैसे सदस्य एवं पदाधिकारियों को सम्मान समारोह का सम्मेलन कराया गया है। यह पार्टी कैमूर जिले में मजबूती के साथ खड़ा हो रही है जो आने वाले चुनाव में इसका असर भी दिखेगा जिसको लेकर प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर पार्टी मजबूती से काम कर रही है। वही राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कराकट से तैयारी भी किया जा रहा है। वहां हर बूथ हर पंचायत हर स्तर से अपनी पार्टी को मजबूत करूंगा। जिसको लेकर तैयारी चल रहा है। जो कि वहां से स्वयं लडूंगा गठबंधन होगा तो भी नहीं होगा तो भी। आगे उन्होंने कहा कि मेरा खुला विचार है जिस पार्टी से मेरा विचारधारा जुड़ेगा उस पार्टी से चुनाव लड़ने का काम करूंगा।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी शैलेंद्र सिंह महिला प्रदेश महामंत्री सह सचिव अमृता सिंह जिला अध्यक्ष संजय सिंह प्रखंड अध्यक्ष नुआवं पवन सिंह आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह अजीत सिंह जिला महामंत्री सुमित सिंह युवा जिला उपाध्यक्ष रवि रंजन सिंह अनूप सिंह राठौर दीपक कुमार एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी सम्मानित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article