News PR Live
आवाज जनता की

पड़ोसी ने 3 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, अस्पताल में मासूम का हुआ ऑपरेशन..हालत गंभीर, परिजनों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मोतिहारी से है। जहां एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आ रही है। तीन वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर छापेमारी कर रही है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में घर के आंगन मे खेल रही। बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोसी का एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजन बच्ची को लेकर स्थानीय पीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उसके पिता मजदूरी करने प्रदेश गए हैं। संग्रामपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची का ऑपरेशन किया गया है। बच्ची खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.