News PR Live
आवाज जनता की

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संजय जायसवाल ने कही ये बात, जानिए कार्यक्रम को लेकर क्या दिया बयान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है। जिसमें BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। वहीं आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बीते 4 दिनों से राष्ट्रीय कार्यकर्म का केंद्रीय बिंदु बना हुआ था। पूरे कार्यकर्म में सुचारू रूप से कार्यकर्ताओं ने इस कार्यकर्म को सफल बनाया जिसके लिए धन्यवाद।

- Sponsored -

- Sponsored -

418 कार्यसमिति के सदस्य को चुनित किया गया। जो 200 विधानसभा में जाकर बैठक करना था और फीड बैक लेना था। 3 लाख 53 हजार 822 लोगो के साथ अलग अलग बैठक में अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़े। केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में जनता से फीड बैक लेना था कि उन्हें सरकारी लाभ मिल रहा है या नहीं मिल रहा।

एमएसएमई, जीविका, आंगनबाड़ी, विभिन्न स्कूलों में जाकर देखना, स्वच्छता अभियान चलाना, पार्टी के कार्यकर्म के बाहर भी हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता ने किया। जो निर्देश गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा हमें मिला है उसे पूरा करेंगे और उसी क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा झंडा फहराया जाए। प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता अपने घरों में तिरंगा लगाएगा और अन्य लोगो के घर पर भी तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्शाहित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम अपने घर पर तिरंगा घर के सबसे छोटे सदस्य से फहराने का काम किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.