राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का सीएस ने किया उद्घाटन, बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की खुराक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – सासाराम: कुपोषण और खून की कमी के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास को बाधित करने वाली कृमि संक्रमण के रोकथाम को लेकर गुरुवार को सासाराम प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय फजलगंज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा इस दौरान विद्यालय के बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक भी खिलाई गई। कार्यक्रम के संबोधन में सिविल सर्जन ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों में होने वाली एक समस्या है, परंतु कृमि संक्रमण की वजह से बच्चों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें खून की कमी, एनीमिया, थकावट के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा आदि शामिल है। उन्होंने बताया की इन्ही समस्यायों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चे एवं बच्चियों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाती है और यह खुराक कृमि मुक्ति में काफी फायदेमंद होता है।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि रोहतास जिले में 17 लाख 24 हजार बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एल्बेंडाजोल की खुराक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के साथ-साथ सभी सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधा दिया जाएगा। जबकि 2 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के आयु वर्ग वाले बच्चे एवं बच्चियों को एक गोली एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को जिले के सभी विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाते हैं उनके लिए 19 मार्च को मॉप अप राउंड चलाया जाएगा और उस दिन छूटे हुए सभी बच्चों को दवा खिलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि एक दिवसीय अभियान के दौरान अपने बच्चों को दवा जरूर खिलाएं। मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के एसीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीपीएम अजय कुमार, सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएचएम प्रवीण कुमार, डीपीएम जीविका के प्रसन्न कुमार, डीपीएम शिक्षा विभाग राघवेन्द्र कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, एविडेंस इंडिया के चंद्रभान दुबे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article