राष्ट्रीय बालिका दिवस आज, जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने दिया बालिकाओं के लिए यह संदेश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी पंकज रंजन ने सभी बच्चियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उनके बेहतर भविष्य, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए अहम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमें बालिकाओं के प्रति फैली असमानताओं, अधिकारों और बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए संक्लपित हो।

बता दें कि राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने साल 2008 में की थी। यह दिवस लड़कियों के लिए समर्पित है। इस दिन बालिकाओं और महिलाओं के लिए तरह तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है।

Share This Article