राजगीर में खेलों का महाकुंभ, मार्च में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। मार्च 2025 में यह प्रतिस्पर्धा राजगीर खेल अकादमी के इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, और दक्षिण अफ्रीका की 14 टीमों के भाग लेने की संभावना है। प्राधिकरण और कबड्डी फेडरेशन के बीच जैसे ही एमओयू होगा, तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

महिला कबड्डी विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय और एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष ईरान से बिहार आए। उन्होंने बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण से मुलाकात कर आयोजन की योजनाओं पर विचार किया। यह टूर्नामेंट 2012 में पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किया गया था। अब यह मार्च में राजगीर खेल परिसर में होगा, जहां खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था हॉस्टल में की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

2012 महिला कबड्डी विश्व कप महिलाओं के लिए आयोजित पहला कबड्डी विश्व कप था। इसका आयोजन बिहार सरकार और एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। यह पटना में 1 से 4 मार्च 2012 तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित किया गया था। मेजबान भारत ने फाइनल में ईरान को हराकर विश्व कप जीता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article