राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: महान देशभक्त स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए नमन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्वभर में भारतीय संस्कृती को स्थापित करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

बता दें कि आज यानि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। साल 1995 से आज के दिन ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव‘ कार्यक्रम तथा 12 जनवरी से 19 जनवरी तक ‘राष्ट्रीय युवा सप्ताह‘ कार्यक्रम का आयोजन होता है। जो कोविड के कारण बीते कुछ सालों से नहीं हो रहा। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ।

उन्हें भारत के दार्शनिक, शुभचिंतक, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत, समाज सुधारक, युवा संन्यासी और महान देशभक्त के रूप में विख्यात माना जाता है। उन्होंने ज्यादातर सभी चीजों का अध्ययन किया वह दर्शनशास्त्र, इतिहास, समाज कला, साहित्य, धर्म, वेद, धार्मिक पुस्तकें (जैसे श्रीभगवद गीता, रामायण, महाभारत) तथा हिंदू शास्त्रों को भी पढ़ा। इसके अलावा वह व्यायाम में भी आगे थे। वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं और देश के हर युवा को उनके द्वारा दिखाए और बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

Share This Article