रिमांड होम केस में निर्भया की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा की होगी एंट्री, लड़िकयों को न्याय दिलाएंगी वकील

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में बालिका गृह कांड के बाद ठीक वैसा ही मामला फिर उजागर हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले पटना के गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम में एक लड़की के वायरल वीडिय़ो ने हड़कंप मचा दिया है। उस वीडियो में लड़की ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है और रिमांड होम की खौफनाक सच्चाई खोली है। लड़की ने आश्रय गृह से लड़कियों को बड़े लोगों को सप्लाई करने और जिस्मफरोशी का धंधा करवाने का आरोप लगाया है।

बता दें गायघाट रिमांड होम से निकली यूपी की लड़की ने रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन समाज कल्याण विभाग ने आरोपों को खारिज कर अधीक्षक को क्लीनचिट दे दिया है। इस मामले में अब नया मोड़ आया है। महिला विकास मंच ने उस लड़की को न्याय दिलाने के लिए निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को 3 फरवरी को पटना बुलाया है।

महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने का कहना है कि समाज कल्याण विभाग लड़की से बिना पूछताछ किए कैसे क्लीनचिट दे सकती। इस मामले की तह तक जाना बेहद जरूरी है। जिसे लेकर निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को जिम्मा सौंपा जाएगा। वीणा मानवी ने लिखित में शिकायत देते हुए सभी बातों का वर्णन किया है।

Share This Article