News PR Live
आवाज जनता की

रोहतास में सुबह से ही शांतिपूर्ण मतदान शुरू, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह।

रोहतास जिला में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। रोहतास के डिहरी अनुमंडल क्षेत्र में भी सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NewsPRlive-रोहतास जिला में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। रोहतास के डिहरी अनुमंडल क्षेत्र में भी सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। खासकर महिलाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। अपने नगर के सरकार को चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

रोहतास जिला में कुल 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 185547 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। रोहतास जिला का डिहरी नगर परिषद के लिए कुल 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 109571 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। वही रोहतास नगर पंचायत में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 14011 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। नासरीगंज नगर पंचायत में कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जहां 17835 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। वहां 14 वार्ड के लिए मतदान चल रहा है। कोआथ नगर पंचायत में कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 14026 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। जहां 12 वार्डो के लिए मतदान चल रहा है। नोखा नगर पंचायत के लिए कुछ 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जहां 30104 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर वैसे मतदाता जो पहली बार मतदान करने आए हैं। इधर आ सुरक्षा के बीच तमाम व्यवस्था किया गया है। डिहरी के एएसपी डॉ. नवजोत सिमी कहती है कि सुव्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.