रौतारा थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार भेजा जेल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-कटिहार जिला के रौतारा थाना क्षेत्र में एक अगस्त को 33 वर्षीय हजरत अली के हत्या के मामले में रौतारा थाना पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है,रौतारा थाना क्षेत्र में हुए इस हत्या के मामले में पुलिस ने प्रदीप चौहान, विकास चौहान, राजू चौहान और चंदन चौहान को गिरफ्तार किया है।

एसपी जितेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक हजरत अली के भाई द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रौतारा थाना पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया है। बताते चलें कि मृतक के भाई ने रौतारा थाना में आवेदन देकर बताया था कि बीते एक अगस्त को हजरत अली पूर्णिया से अपने घर मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे पर अचानक कुछ लोगों द्वारा परिजनों को सूचना मिला की हजरत अली गोविंदपुर चौक से कुछ दूरी पर पुल के पास जख्मी अवस्था में है जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में हजरत अली की मौत हो गई थी। जिस पर रौतारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच अभी भी जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बाइट___ जितेंद्र कुमार, एसपी कटिहार

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article