लड़की की दो साल पहले तय हुई शादी, इंस्टाग्राम ने खोला राज, मंगेतर का पहले से था अफेयर, शादी टूटी तो दुल्हन ने लगाया मौत को गले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शादी टूटने से परेशान होकर एक लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। दरअसल लड़के के होने वाले पति की पहले से गर्लफ्रेंड थी। जो उसे बार बार शादी तोड़ने के लिए बोल रही थी। जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। युवती ने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें ये सारी बातें लिखी थी।

युवती शादी टूटने से परेशान थी। अगस्त में शादी होनी थी। एक पेज के सुसाइड नोट में उसने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका मंगेतर है, जिसकी एक गर्लफ्रेंड भी है। लड़की ने लिखा कि उसकी मौत के सारे सबूत उसके मोबाइल में है। कुछ दिन पहले की बात है जब दुल्हन बनने जा रही युवती ने अपनी सगाई की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। इस पर एक लड़की का उसके पास मैसेज आया कि ये तो उसका बॉयफ्रेंड है।

इसके साथ ही लड़की ने उसे उससे दूर जाने की और रहने की धमकी दी। घटना अजमेर की है। लड़की के परिवार ने सारी बातें लड़के के परिवार को बताई तो उन्होंने भी रिश्ता तोड़ दिया। सुसाइड नोट और मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। दरअसल अजमेर के कंचन नगर दौड़ाई निवासी पूजा ने घर के कमरे में रस्सी से पंखे पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग पूजा को लेकर जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि आरोपी मंगेतर सुधीर की इलेक्ट्रीशियन की शॉप है। वहीं, युवती 12वीं पास है

वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक पूजा के भाई राकेश ने बताया कि पूजा कि 2 साल पहले खानपुरा निवासी सुधीर नोगिया से रिश्ता तय हुआ था। अगस्त में दोनों की शादी होने थी, लेकिन सुधीर का परिवार शादी को 6 महीने आगे बढ़ाने के लिए कह रहा था। फिर ये सारा मामला हो गया।

Share This Article