लड़के ने शादी के तीन महीने बाद लड़की को छोड़ा, युवती ने यौन शोषण करने का लगाया आरोप, पहुंची पुलिस के पास

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां एक लड़के ने मुस्लिम लड़की से शादी की। जिसके बाद उसने तीन महीने तक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। लड़की ने अब धोखा खाने के बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक मुस्लिम युवती से उसके कथित प्रेमी गोविंद सोनी ने झूठी शादी कर यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि वह और आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब चार महीने पहले वह युवक के संपर्क में आई थी। जिस दौरान ही वह उसके करीब आया। जिसके बाद उसे प्यार के झूठे जाल में फंसा कर उससे शादी की फिर तीन महीने के बाद छोड़ दिया।

बता दें कि आरोपी ने सकरा इलाके में एक मंदिर में शादी रचा ली। फिर कहा कि अब कोर्ट मैरेज और तुम्हारे मजहब के रीति रिवाज से भी शादी करेंगे। इस तरह करीब तीन महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा। जिसके बाद उसका सच सामने आ गया। तो वो पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई। लड़की ने थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article