लाइट कटने से लोग हुए परेशान, तार टूटने से बिजली हुई गुल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भीषण गर्मी के साथ साथ बिजली भी खपत हो रही है और इसके साथ ही लाइट पूरी रात कट रही है बता दे की तार टूटने से गुरुवार रात को क्षेत्र के 48 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। सुबह लाइन की ठीक होने पर लोगों को बिजली मिल सकी। मोचीपुर फीडर को जाने वाली लाइन में पाल चौराहे के पास गुरुवार रात को जंफर टूट गया।

ऐसे में रात करीब आठ बजे फीडर के गांव मोचीपुर, तेरामल्लू, खुर्रमपुर, इसवापुर, बदलूपुर्वा, नेरा, सुल्तनापुर, मुढ़ेरी सहित करीब 28 गांवों की बिजली चली गई। इससे पूरी रात ग्रामीण गर्मी से परेशान रहे। सुबह करीब 9:15 बजे मरम्मत के बाद लोगों को बिजली नसीब हो सकी। जेई महावीर ने बताया कि तार टूटने से दिक्कत आई थी। मरम्मत के बाद बिजली बहाल कर दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article