बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह IPS और 26 DSP अधिकारियों का तबादला

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के छह अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों को तत्काल नए कार्यस्थलों पर योगदान देने को कहा गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 26 उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

IPS अधिकारियों का तबादलाजारी अधिसूचना के अनुसार:मो. मोहीबुल्लाह अंसारी (2021 बैच), जो नगर, पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के रूप में कार्यरत थे, अब उन्हें पटना में ही विधि व्यवस्था शाखा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर नियुक्त किया गया है।

शैलजा (2022 बैच), जो वैशाली में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर थीं, अब नालंदा के हिलसा अनुमंडल की जिम्मेदारी निभाएंगी।संकेत कुमार (2022 बैच), जो सारण में सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यरत थे, अब विक्रमगंज, रोहतास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाए गए हैं।गरिमा (2022 बैच) को मुजफ्फरपुर के सैदपुर अनुमंडल में पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। वे इससे पहले मुजफ्फरपुर में ही सहायक पुलिस अधीक्षक थीं।साक्षी कुमारी (2022 बैच), जो अब तक बेगूसराय में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर थीं, उन्हें बलिया, बेगूसराय का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।कोमल मीणा (2023 बैच), जो दरभंगा में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रही थीं, अब उन्हें पटना के मसौढ़ी अनुमंडल में स्थानांतरित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

DSP स्तर पर 26 अधिकारियों के तबादले-

गृह विभाग की अधिसूचना में जिन प्रमुख DSP अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें शामिल हैं:

शैलेश प्रीतम – अब बनमनखी के एसडीपीओ बनाए गए हैं।

सुनीता कुमारी – पुपरी की एसडीपीओ नियुक्त की गई हैं।

सहरियार अख्तर – बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एएसपी के रूप में पदस्थापित।

प्रेमचंद सिंह – बीएमपी 16 में अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

सुमित कुमार – बिहार पुलिस अकादमी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

राजेश कुमार – अब झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।

ज्योति शंकर – पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर तैनात किए गए हैं।

कुमार ऋषि राज – हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article