News PR Live
आवाज जनता की

लुटेरी गर्लफ्रेंड… सात साल से शादी का झांसा दे लड़के से लेती रही पैसे, बनाया बेवकूफ ।।

मैरवा के इंग्लिश गांव का रहने वाला विशाल सिंह और बैकुंठछापड़ गांव की रहने वाली युवती में पिछले 7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच लड़की के परिजनों ने अब विशाल से शादी करने से इनकार कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

NewsPRLive – बिहार के सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन से अजब प्रेम का गजब मामला सामने आया है। यहां पर प्रेमिका के चक्कर में प्रेमी के साथ खेला हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवती अपने परिवार के साथ जीजा को छोड़ने स्टेशन आई थी। तभी उसका प्रेमी अपने साथियों के साथ स्टेशन पर आ धमका। उसने परिवार वालों के सामने ही लड़की का हाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगा। जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया।बस फिर क्या था देखते ही देखते स्टेशन जंग का मैदान बन गया। चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मैरवा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इधर, प्रेमी का कहना है कि वह शादी का झांसा देकर सात साल से बेवकूफ बना रही थी। उससे पैसे ले रही थी।

दरसल, मैरवा के इंग्लिश गांव का रहने वाला विशाल सिंह और बैकुंठछापड़ गांव की रहने वाली युवती में पिछले 7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच लड़की के परिजनों ने अब विशाल से शादी करने से इनकार कर दिया। जबकि विशाल लड़की से शादी करना चाहता है। रविवार को विशाल को खबर मिली की युवती अपने परिजनों के साथ जीजा को स्टेशन छोड़ते आई है। विशाल भी अपने तीन -चार दोस्तों के साथ स्टेश पहुंच गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

विशाल सिंह ने स्टेशन पहुंचकर युवती का हाथ पकड़ लिया। विशाल का हरकत देख पारिवार के सदस्य भड़क गए और हो हंगामा करने लगे। दोनों ओर से विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी। इस घटना में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रेमी विशाल सिंह भी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बोलोरो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

चाकूबाजी में घायल प्रेमी विशाल सिंह ने कहा कि उक्त युवती से सात सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विशाल ने आरोप लगाया कि वह मुझे प्रेम जाल में फंसाकर बेवकूफ बना रही थी। शादी का झांसा देकर रुपये लेती रही। प्रेमी के का कहना है की वह अपने जीजा से संपर्क में हैं। उधर, युवती के परिजनों का कहना है कि वह लड़की का हाथ पकड़ कर हो हंगामा कर रहा था। इसी दौरान झड़प हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.