लूट की योजना बना रहे एक व्यक्ति, 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार तथा 01 कट्टा भी बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब मादक पदार्थ की छापेमारी, वाहन चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में भागलपुर पुलिस को सूचना मिली कि लैलख मलमखा स्टेशन के पास स्टेशन से लैलख गाँव जाने वाली रोड में कुछ व्यक्तियों द्वारा हथियार के बल पर राहगिरों को लूटने की योजना बना रहे हैं।सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा लूट की योजना बना रहे अपराधी परदेशी निषाद उर्फ परदेशी महलदार को 02 जिंदा कारतूस के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा 02 अन्य अपराधी भागने में सफल रहे।गिरफ्तार अपराधी परदेशी निषाद उर्फ परदेशी महलदार की निशानदेही पर मुकेश निषाद के घर पर छापेमारी कर 01 देशी कट्टा एवं 01 गड़ासा जब्त किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article