News PR Live
आवाज जनता की

लूट समेत कई मामले के आरोपी कुख्यात को पुलिस ने दबोचा, 6 अन्य अपराधी भी गिरफ्तार, लूट के सामान भी बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर रेलवे फाटक के पास एवं ललमठिया थाना क्षेत्र के पासी टोला में हुए गोलीबारी मामले में कुख्यात अपराधी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि देर रात ललमठिया ओपी थाना क्षेत्र के पासी टोला में रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को कुख्यात अपराधी मुननु यादव ने अंजाम दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर मधुसुदनपुर और ललमठिया थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी मन्नू यादव समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूटे गए ग्लैमर मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा, चार जिन्दा करतूत, और एक मोबाइल बरामद किया। मामले को लेकर एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी। हालांकि मन्नू यादव के अपराधिक इतिहास रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर टिकट निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मन्नू यादव उर्फ मनुआ यादव, उसी गांव के निवासी सतनारायण के (34) वर्षीय गौतम यादव, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के निवासी राजू यादव के पुत्र आशीष कुमार एवं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र निवासी सियाराम मंडल के पुत्र रवि कुमार, पवन कुमार, विनोद यादव कुल सात अपराधियों को संयुक्त छापामारी कर गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपूर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.