लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 29 नालंदा लोकसभा क्षेत्र से नौ अभ्यर्थियों द्वारा भरा गया नामांकन पर्चा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा -लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 29 नालंदा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 09 अभ्यर्थियों द्वारा श्री शशांक शुभंकर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ,नालंदा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया।नामांकन दाखिल करने वालो में चंद्र किशोर प्रसाद यादव,निर्दलीय,प्रमोद कुमार निराला बहुजन समाज पार्टी,निशा रंजन, समता पार्टी,अजीत कुमार, निर्दलीय, शशि कुमार , समता शक्ति केशो जमादार पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक ),श्याम सुंदर प्रसाद, निर्दलीय,अजीत कुमार, निर्दलीय, दिलीप कुमार मूलनिवासी समाज पार्टी से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद सभी अभ्यर्थियों ने अपना जीत का दावा करते हुए अपने-अपने इलाके में विकास करने की बात कही। आपको बता दे की अब तक अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल की कुल संख्या -13 हैं। जबकि कुल 25 लोगो ने अब तक नामांकन हेतु पर्चा कटाने का काम किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article